पीएचसी में परिजनों ने की तोड़फोड़
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान) : गुरुवार की रात्रि प्रसव के दौरान नवजात की स्थिति नाजुक होने के बाद परिजनों द्वारा पीएचसी में तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि एएनएम धर्मावती देवी और किरण कुशवाहा ड्यूटी पर तैनात थीं तभी एएनएम किरण के संबंधी गुठनी पश्चिमी निवासी राहुल कुशवाहा की पत्नी रूबी देवी को सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद नवजात की स्थिति गंभीर होने लगी। इसको लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और तोड़फोड़ करने लगे।




Recent Comments