पिकअप और टेम्पो में ठोकर,पोल क्षतिग्रस्त,बिजली बाधित
भेल्दी(सारण)। रायपुरा रसूलपुर मुख्य मार्ग पर लहेर छपरा महावीर चौक के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित की पिकअप में टेम्पो में जबरदस्त ठोकर मार दी।टेम्पो बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई व पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।दुर्घटना के वक्त टेंपो में 3 लोग सवार भी थे।जो दिघवारा से अमनौर रसूलपुर जा रहे थे। संयोग अच्छा था कि टेंपो बिजली की चपेट में नहीं आई। वरना उसमें सवार लोगों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी।