वाहन चालकों क़ी लापरवाही से डोरीगंज में अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना मे दो लोगों की मौत

डोरीगंज (सारण):गुरूवार की अहले सुबह स्थानीय क्षेत्र की दो अलग -अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना के दौरान दो लोगो की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रो के मुताबिक घायलो का ईलाज छपरा सदर अस्पताल मे चल रहा है।पहली घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के खलपुरा पंचायत स्थित मखदुमगंज कनुइनिया घाट चौक की है घटना सुबह साढे चार बजे की बताई जा रही है सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मखदुमगंज चौक स्थित झोपड़ीनुमा चाय की एक दूकान के समीप खड़ी बालू लदी एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रही एक अन्य ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी जिसका जोरदार झटका लगते ही ट्रैक्टर उछल कर सीधे झोपड़ीनुमा चाय की दूकान मे जा घुसी जिस घटना मे दूकान के अन्दर बैठे चाय पी रहे मखदुमगंज महादलित बस्ती निवासी 50 वर्षीय अधेड़ मनक साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जिसके दौरान चाय दूकानदार परशुराम साह समेत एक अन्य युवक बब्लू भर गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे स्थानीय लोगो की मदद से छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है बताया जाता है कि मृतक मनक साह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था जो ठेला चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था जिसकी तीन बेटियाँ व चार बेटे है जो अभी अवयस्क है पत्नी विकलांग है स्थानीय लोगो ने बताया कि दर्दनाक इस हादसे मे मृत पिता की मौत ने इस परिवार को सड़क पर ला दिया है वही परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था वही घटना की सूचना पर पहुचे सदर बीडीओ रमण कुमार सिन्हा के द्वारा मृतक के आश्रितो को तत्काल 20 हजार की नकद सहायता राशि दी गई जिसके पश्चात स्थानीय पुलिस के द्वारा मृतक का शव अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया वही स्थानीय लोगो की माने तो यह घटना नही होती पीछे से बालू लेकर आ रहे शोख मिजाज ट्रैक्टर चालक को मजाक सूझी उसने आगे खड़ी ट्रैक्टर के चालक को गाड़ी हटाने के लिए दबाब बनाया और पीछे से ठोक दी लोग बताते है कि ट्रैक्टर गेयर मे खड़ी थी और ठोकर लगने के साथ ही स्टार्ट हो उछल पड़ी और झोपड़ी मे समा गई । लोग बताते है इन दिनो बिना लाईसेंस नाबालिग भी ट्रैक्टर चलाते हुए आए दिन बस्ती से बालू लेकर गुजरते है जिसके कारण इन ईलाको मे दुर्घटनाओ का पहले से अधीक खतरा बढ गया है ।
समाचार प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नही हो पाई थी ।
वही दूसरी घटना छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित लोदीपुर चिरांद गाँव के समीप की है । जिस घटना मे अनियंत्रित हाईवा एक ट्रक की चपेट मे आने से 55 वर्षीय अधेड़ एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक मुफस्सिल थानाक्षेत्र के महाराजगंज गाँव निवासी रामनाथ राय बताया जाता है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 9 बजे की है बताया जा रहा कि अधेड़ मकान बनवा रहा था जिसका आज छत ढलाई का काम होना था गौरीगंज से छत ढलाई के कुछ समान लेकर वह साईकिल से घर वापस लौट रहा था तभी लोदीपुर चिरांद गाँव के समीप पीछे से आ रही अनियंत्रित हाईवा एक ट्रक उसे अपनी चपेट मे ले रौदते हुए आगे निकल गई जिस घटना मे अधेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया सूचना पर पहुंची डोरीगंज पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा गया ।




Recent Comments