शक्ति सिंह गोहिल को राज्यसभा चुनाव जीतने पर मिठाईयां बटी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता बिहार एवं दिल्ली प्रभारी और गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शक्ति सिंह गोहिल राज्यसभा का चुनाव जीत चुके हैं.शक्ति सिंह गोहिल को राज्यसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली है.गुजरात में कांग्रेस ने 3 में से एक सीट पर अपनी जीत सुनिश्चित की है.कांग्रेस उम्मीदवार शक्ति सिंह गोहिल गुजरात से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए हैं.बिहार कांग्रेस प्रभारी के चुनाव जीतने पर बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने अपने समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके चुनाव जीतने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संसद के उच्च सदन को प्रखर एवं ओजस्वी नेता का लाभ मिलेगा।




Recent Comments