पालतू हाथी भड़ककर महावत के बेटे को कुचला, मौके मौत
एकमा(सारण)। एकमा प्रखण्ड के मुकुन्दपुर- रीठ गांव के बगीचे में अचानक एक हाथी अनियंत्रित होकर कर भड़क गई। भडकी हाथी का पैर बांधने के दौरान हाथी ने महावत के पुत्र मुन्ना मियां को अपने सूढ़ से उठाकर फेंक दिया। हाथी को नियंत्रित करने गये परसागढ़ हथिया टोला गांव निवासी महावत सहवान मियां (40) को हाथी ने कुचल दिया। जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई। बताया जाता हाथी सिवान जिले के अमलोरी सरसर गांव की हाथी का था। महावत हाथी को लेकर मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए परसागढ़ हथिया टोला अपने गांव आया हुआ था। गुरूवार को सुबह में वह अपने पुत्र के साथ हाथी को लेकर मुकुन्दपुर- रीठ गांव के बगीचे में पेड़ से हाथी के लिए चारा काटने के लिए आया हुआ था। जहां हाथी का पैर बांधने के दौरान हाथी भड़ककर मुन्ना मियां को अपने सूढ़ से उठाकर फेंक दिया. भड़के हाथी को नियंत्रित करने गये महावत को हाथी ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई। इस घटना के बाद गांव के लोगों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। आसपास के लोगों ने तत्काल निजी वाहन से महावत के पुत्र को उपचार के लिए लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुष्मान कुमार ने बताया कि घायल की हालत में सुधार हो रहा है।




Recent Comments