● मिर्जापुर पंचायत में मारपीट में भी छह लोग जख्मी
मढ़ौरा(सारण)। पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अलग-अलग पंचायतों से मारपीट तनाव की सूचनाएं आनी शुरु हो गई है । मारपीट और तनाव को चुनावी रंजिश बताया जा रहा है । गौरा ओपी के सलिमापुर निवासी बनारस सिंह के 45 वर्षीय पुत्र चंद्रभूषण सिंह को चुनावी रंजिश में मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है।जख्मी चंद्रभूषण को ग्रामीणों ने इलाज के लिए मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में वुधवार की देर शाम लाया गया था।मिली जानकारी के अनुसार जख्मी ब्यक्ति वोट गिराकर अपने घर पहुंचे थे कि पड़ोस के एक पंचायत चुनाव में सरपंच पद से चुनाव लड़ रहे परिवार के लोगों ने लाठी डंडे और तेज हथियार से घर पर चढ़ कर हमला कर दिया और मारपीट करने के साथ गर्दन पर चाकू से घोंपकर कर जख्मी कर दिया।पड़ोस के लोग हो हल्ला सुन दौरे तब जाकर हमलावर भागे।लोगों ने आनन फानन में रेफरल अस्पताल में पहुंचाया।जख्मी ने लिखित आवेदन थाने में दिया है।जिसमें गांव के ही राजनाथ सिंह के पुत्र अजय सिंह समेत पांच लोगों को आरोपित किया है।आवेदन में जख्मी ने सरपंच प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट नहीं बनने से आक्रोशित परिवार के लोगों ने मतदान बीतते ही गाली गलौज देते हुए चाकू से गर्दन पर हमला कर जख्मी करने की बात बताई गई है।दूसरी घटना
थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी में आपसी विवाद में चाकूबाजी की हुई है । घटना में बिन्द बहुआरा निवासी 31वर्षीय सतीश कुमार सिंह जख्मी हो गए । सतीश कुमार सिंह के पेट में तीन चाकू लगने की बात बताई बताई गई है । जख्मी को ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वही मिर्जापुर में दो गुटो के बीच हुई मारपीट की एक घटना में दोनों पक्ष से छह लोग जख्मी हो गए । जख्मी में एक पक्ष के अकलेश महतों, कृष्णा महतों, चंद्रिका महतों, गीता देवी, कलावती देवी, कबूतरी देवीऔर दूसरे पक्ष से मदन महतों, राजेश नट का नाम बताया गया है। जख्मी में अखिलेश महतों, कबूतरी देवी, चंद्रिका महतों, कृष्णा महतों को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया है ।विवाद और मारपीट का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है । समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष से प्राथमिकी दर्ज नही कराया गया था ।




Recent Comments