
छपरा।वुधवार को बिहार पुलिस सप्ताह के अंतर्गत टाउन थाना छपरा परिसर में थानाध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में नशामुक्ति पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्र प्रतियोगिता में भाग लिया, मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चे जब अपने समाज और परिवार के बीच जाएंगे तो, कुरीतियों के खिलाफ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के नौनिहाल ही कल के भविष्य हैं। जब हमारा भविष्य संस्कारी, कानून की पालन करने वाला, समाज के प्रति जागरूक होगा तो, निश्चित रूप से देश व समाज प्रगति की राह पर जायेगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल से सैंड आर्टिस्ट अशोक कुमार , मन्टु कुमार यादव समेत दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।




Recent Comments