पार्टी के वरीय पदाधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप , सदर प्रखण्ड भाजपा अध्यक्ष से दिया इस्तीफा-
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपनी कार्यकारिणी के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ।
इस संबंध मे राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मै अपनी कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश सिंह , हरेश्वर सिंह , शंभु सिंह , अनन्त सिंह , कृष्णनन्दन सिंह , चन्देश्वर प्रसाद सिंह एवं मिलन कुमार के साथ अपने एवं अपने कार्यकारिणी का इस्तीफा जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद को सौप दिया है ।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के जनप्रतिनिधियो एवं पार्टी के वरिय पदाधिकारियों द्वारा उपेक्षा की जाती है ।
इस संबंध मे जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद से जब पुछा गया तो उन्होंने बताया कि ह्वाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी हमे प्राप्त हुई है । इस संबंध मे विचार विमर्श कर कोई निर्णय लिया जाएगा ।
प्रखण्ड अध्यक्ष द्वारा लगाया गया उपेक्षा का आरोप बेबुनियाद है । सबों को सम्मान दिया जाता है ।