सदर अस्पताल परिसर मेंं सस्ता भोजनालय का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन
ロमरीजों एवं उनके परिजनों के लिए काफी लाभकारी होगा भोजनालय-विधायक

छपरा (सारण) : स्थानीय सदर अस्पताल में छपरा विधायक कोष से निर्मित कैंटीन में सस्ता भोजनालय का उद्घाटन छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया।इस दौरान विधायक ने बताया कि भोजनालय के अस्पताल में होने से गरीबों को सस्ते दरों में भोजन की व्यवस्था होने से काफी सहूलियत होगी।आए दिन प्राय: ऐसा देखा जाता था कि सुदुर क्षेत्रों के लोगों को जो इलाज के लिए अस्पताल में आते थें उन्हें भोजन के लिए भटकना पड़ता था। इसीको ध्यान में रखते हुए विधायक कोष से कैंटीन का निर्माण मैनें करवाया।विधायक ने बताया कि शीघ्र ही मेरे कोष से निर्मित शौचालयों को भी चालू किया जाएगा।जनसमूह के आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मेरा प्रयास रहता है कि इसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचे। उद्घाटन के मौके सरोज जी, अवध किशोर मिश्रा, जयप्रकाश वर्मा, जीतु सिंह इत्यादि उपस्थित थें।




Recent Comments