पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के भोरहॉ मे पूर्व मुखिया सह् माले जिला सचिव सभा राय के आवास पर शनिवार को पार्टी का 54 स्थापना दिवस मनाया गया।मौके पर उपस्थित दर्जनो कार्यकार्ताओ के बीच जिला सचिव सभा राय ने पार्टी का झंडातोलन किया।झंडातोलन के पश्चात सभी शहीद साथियो को याद कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात जिला सचिव सभा राय ने पार्टी स्थापना किन परिस्थितियो मे की गई पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।तथा आज की भाजपा जैसी उन्माद व साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली पार्टियो पर जमकर हमला बोला ।उन्होने कहा कि ऐसे लोगो से स्वयं तो सावधान रहना है साथ ही समाज को इससे सतर्क रखने की जरूरत पर बल देना है।मौके पर सुशील पाण्डेय, सुरेंद्र पासवान, विपिन साह, बीरेन्द्र राय, राजकुमार राय, किनु नट,ददन नट,सुरेश नट,ललन कुशवाहा सहित दर्जनो कार्यकार्ता उपस्थित थे।