सोनपुर प्रखंड के नयागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से बकरियां चुराकर बेचने वाले दो शातिर में से एक को ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वही मौके से मोटरसाइकिल पर ले जा रहे एक बकरी को भी बरामद किया है। पकड़े गए शातिर के निशानदेही पर एक झोपड़ी में छापेमारी कर पुलिस ने चार बकरियां भी बरामद कर लिया है। इसे लेकर नयागांव कस्तूरी चक के चुनचुन ठाकुर का पुत्र सन्नी कुमार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूचक ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 10 रोज पहले उसकी बकरी चोरी हो गई थी इसी बीच शुक्रवार की शाम मैं अपने खेत की तरफ जा रहा था कि राघोपुर डूमरी की एक महिला बकरी चोरी होने की बात की चर्चा कर रही थी। नयागांव पुलिस ने राजापुर से एक बकरी चोर को गिरफ्तार कर लिया ।