सारण :एससी/एसटी एक्ट में हुए संशोधन को लेकर दलित संगठनों ने किया शांतिपूर्ण तरैया बाजार बंद
#सुरभि तिवारी
तरैया।02.04.2018
एससी/एसटी एक्ट में सर्वोच्य न्यालय द्वारा किये गये संसोधन के विरोध में तरैया में आज हजारो की संख्या में दलित संगठन के लोग सड़कों पर उतरे और एस एक 73 को लगभग तीन घण्टो तक जाम कर दिया जिससे अवगम ठप रहा।बैंक,दुकान,डाकघर एवं अन्य संस्थान बंद रहे।शांतिपूर्ण भारत बंद तरैया में सफल रहा।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद अपने दल बल के साथ चौकसी करते रहे।तरैया अनुसूचित जाति/जनजाति समिति द्वारा भारत बन्द के समर्थन में तरैया में बंद बुलाया गया था।जिसमे अध्यक्ष कमलेश राम, सचिव चंदेश्वर राम,देवनाथ राम,मुखिया विजेंद्र मांझी,बीडीसी बहारण मांझी,शंकर राम,दिलीप राम,सुशील कुमार पासवान,जानकी देवी,सरपंच ललन राम,अजय पासवान,गीता देवी,रामनाथ राम,प्रमोद राम,सुरेन्द्र मांझी व अन्य मौजूद थे।