दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
चनपटिया प्रखण्ड के मुशहरी सेनुरिया पंचायत के बिजवनिया गाँव में जमीन पर कब्ज़ा को लेकर तनाव का माहौल कायम है. विगत दो दिनों से बिजबनिया गाँव में पुलिस ने कैंप कर रखा है. दोनो गुट आमने-सामने होने से स्थिति तनाव पूर्ण है. दलित समुदाय का कहना है कि राजपूत जाति के लोग बेतिया राज के जमीन और गैर मजरूआ पर कब्जा कर बसे हुए हैं, तो वे क्यों नही हटाया जा रहा है. इसलिए दलित समुदाय के लोगों ने राजपूत जाति की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है. उनके पास जमीन के कागजात है और ना ही उनकी जमीन है. उस जमीन को कब्जा कर लिए है और अब किसी कीमत पर उस जमीन को नहीं छोड़ेंगे, जबकि राजपूतों की तरफ से अरुण राव का कहना है कि जमीन हमारी खतियानी है और पूरी जमीन के कागजात चनपटिया अंचल अधिकारी दिवाकर कुमार को दिए हुए हैं, उनका कहना है कि उनके नाम से आज भी रसीद कट रहा है, बावजूद उसके दलितों ने जमीन में लगी मक्का की फसल को जबरन काट लिया और लूट ले गये. फसल काटने और लूटने वालों की संख्या लगभग 300 की है, उन लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है और खाली कराने की बात कहने पर अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा करने की धमकी देते हैं. चनपटिया सीओ दिवाकर कुमार दल-बल के साथ बिजवनिया में शिविर लगाये हुए हैं (कैम्प किये हुए है). स्वयं सीओ कह रहे है कि इनको हटाया जाएगा ये जमीन उनकी नही है, उनकी संख्या मात्र 25 है. उन्हें वहाँ से हटाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जायेगी. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गाँव में तीन पुलिस थाना की पुलिस कैम्प कर रही है. पुलिस रात में कैम्प कर रही है. राजपूत वर्ग के लोगो का कहना है की दलित वर्ग के लोग 60 घर बनाकर रखे हुए है, जैसे पुलिस जायेगी हमलोगो की जमीन पर दलित लोग तुरन्त झोपडीनुमा घर बना लेंगे. अभी तक आपने दबंगो की दबंगई ही देखी होगी, लेकिन बेतिया में दलितों की दबंगई देख हैरान हो जाएंगे, जँहा सीओ पुलिस सभी कह रहे है कि जमीन दलितों का नही है फिर भी संख्या के आधार पर दलितों ने जमीन को कब्जा कर लिया है और 60 झोपडी भी तैयार रखा है, कि जैसे ही पुलिस अधिकारी जाएंगे, जमीन पर झोपडी डाल कब्जा कर लिया जाएगा, दलित पुरे शान से कह रहे है कुछ भी हो जाएगा, लेकिन जमीन पर कब्जा हर हाल में किया जाएगा, इन्हें कानून और कागजात से मतलब नही है, उन्हें अपने संख्या की बल पर पूरा भरोसा है. सूत्रो की माने तो राजपूत वर्ग भी गोलबन्द होने लगा है और आने समय में बिजवनिया गाँव में जिस तरह से तनाव बना हुआ है इस परिस्थिति में दोनों तरफ से हिंसक झड़प से इनकार नही किया जा सकता है. चनपटिया प्रशासन और पुलिस इसी डर की आशंका से विगत दो दिन से गाँव में कैम्प किये हुए है, क्योकि दोनों तरफ असलहा भी मंगाए जाने की चर्चा की खबरें आ रही है.