पानापुर( सारण )आरटीपीएस काउंटर पर जाति अवासीय व आय प्रमाण पत्र बनाने नाम अवैध उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है।इसको लेकर रसौली गांव के रहनेवाले इरफान आलम ने थाने में आवेदन दिया है साथही इसकी प्रतिलिपि सीओ को दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि बीते 29 अप्रैल को मेरे द्वारा आरटीपीएस काउंटर पर जाति अवासीय तथा आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था।आज जब मैं काउंटर पर प्रमाण पत्र लेने गया तो वहां मौजूद अपरेटर उपेंद्र कुमार ने मुझसे प्रति प्रमाण पत्र तीन सौ रुपयें की मांग की पैसा नही देने की स्थिति में वे तरह तरह की धमकी देने लगे बाद में वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव कर 150 रुपये प्रति प्रमाण पत्र दे देने के लिए कहा गया जिसको देकर मैं अपना प्रमाण पत्र ले लिया।उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।थानाध्यक्ष से पूछे जाने उन्होंने बताया कि अभी हम गस्ती में है।इस संबंध में कोई जानकारी नही है।