सिवान:छत के रास्ते घर में घुस चोर ने की लाखो की सम्पति चोरी

सीवान/गोरियाकोठी जामो बाजार से मैनेजर कुमार गुप्ता का रिपोर्ट:-जिले में लागतार हो रही हत्या व् चोरी की घटनाओ का सिलसिला ठमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरूवार को जामो थाना के जामो बाजार में लगातार दूसरे दिन भी ये सिलसिला जारी रहा।
गुरूवार की रात्रि जामो थाना क्षेत्र के जामो बाजार के पूरब टोला मोह्हला के कन्हैया प्रसाद के घर में तीन चोर हेलमेट लगाकर छठ के रास्ते घर में घुस कर घर में रखे जेवरात कपड़ा अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
बताया जाता की गुरूवार की रात्रि परिवार के कुछ सदस्य से घर से कुछ दूर पर बनी दूसरे घर में सो रहे थे।घर में सिर्फ एक लड़की सो रही थी। जब चोर घर में प्रवेश कर चोरी करने लगे तो लड़की की नींद खुल गई लड़की ने इसका बिरोध किया। जिससे चोरो ने उसको मारा पीटा भी।
किसी तरह घर के बाहर आकर शोर मचाई। आसपास के लोग जबतक पहुँच पाते। हेलमेट लगाये चोर अँधेरे का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए। गश्ती में निकली जामो थाना की पुलिस को इसकी सुचना मिली तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस और ग्रामीण तुरन्त ही इलाके को चारो तरफ से धेराबन्धी कर छानबीन शुरू की लेकिन चोर का कोई सुराग हाथ न लगा।
इधर लोगो का कहना है की आये दिन इस क्षेत्र में चोरी हो रही है। एक दिन पहले ही थाने से कुछ ही दुरी से एक बोलेरो चोरी हो गई जिसका अभी तक कोई सुराग हाथ न लगा।




Recent Comments