दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
फर्जी नंबर लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. उक्त जानकारी देते हुए मैंनाटाड थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि सिकटा थाना क्षेत्र के लाल परसा निवासी सुखारी मियां उर्फ हकीक ने टाटा सफारी गाड़ी में Hero Honda Splendor का नंबर लगाया था. जो यूपी के रहने वाले व्यक्ति का है. इसी कारण उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है जबकि गाड़ी का नंबर मोटरसाइकिल में लगाया गया था.