
पानापुर (सारण)बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो के दो घरों को निशाना बनाकर नगदी सहित लाखो रुपये मूल्य की सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को तब हुई जब सुबह घर की महिलाएं जगी । घर के खुले दरवाजे देख उनके होश उड़ गये । घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की अहले सुबह स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन में जुटी है । मिली जानकारी के अनुसार धेनुकी गांव निवासी महातम राय के घर के लोग छत पर सोए थे इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर की चहारदीवारी के रास्ते घर में प्रवेश कर गये एवं घर में रखे बक्से को तोड़कर उसमे रखे नकदी ,आभूषण, कपड़े सहित अन्य सामान की चोरी कर ली । वही दुसरी घटना खजुरी गांव की बताई जा रही है जहां चोरो ने सत्येंद्र राय के घर मे छत के सहारे प्रवेश कर आभूषण, नगदी सहित करीब दो लाख रूपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली । पीड़ित सत्येंद्र राय ने बताया कि बेटे की शादी जून महीने में ही 20 तारीख को होनी है जिसकी सारी तैयारी कर लिया गया था । उन्होंने बताया कि घर में शादी को लेकर घर की रंगाई पुताई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बुधवार को मजदूर घर के बाहर सीढ़ी छोड़ दिए थे । चोरो ने उसी सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश कर लगभग दो लाख रुपये मूल्य के जेवर सहित अन्य सामान की चोरी कर ली है ।




Recent Comments