प्रखण्ड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा जनता में शोक की लहर
पानापुर के प्रथम प्रखण्ड प्रमुख होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था

पानापुर (सारण)बुधवार को पानापुर के पूर्व प्रमुख कलाम आजाद का दिल का दौरा पड़ने से से निधन हो गया।महम्मद आजाद के असामयिक निधन से प्रखण्ड क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई है।बतादे कि कलाम आज़ाद अपने राजनीतिक शुरूआत के पूर्व भोरहाॅ क्वार्टर बाजार पर पान की दुकान सहित जेनरल स्टोर की दुकान चलाकर अपनी जीविका चलाते थे।वर्ष 2000 में उन्होंने भाकपा माले की सदस्यता ग्रहण कर की।तथा 2001 के पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य से चुनाव लड़े तथा जीतकर प्रखण्ड के प्रथम प्रमुख होने का गौरव हासिल किए।प्रखण्ड प्रमुख के रूप में कलाम आज़ाद के तीन वर्ष का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा।कलाम आजाद ने करीब पांच वर्षों बाद भाकपा माले का साथ छोड़ दिया तथा स्वतंत्र रूप से अपने जीवन यापन हेतु सहारा के अभिकर्ता के रूप में काम करते थे।उनके निधन पर पूर्व मुखिया सह् माले नेता सभापति राय,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मौलादीन, जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह, सरपंच प्रतिनिधि मोखतार मियां,वार्ड सदस्य अशोक सिंह, कोन्ध मुखिया रूबी देवी,महम्मदपुर मुखिया अनिल कुमार मांझी सहित प्रखण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।




Recent Comments