बेतिया – गौनाहा:– *मोबाइल चोरी के जुर्म मे दो को पकड भेजा गया जेल*
न्युज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा (पं.च) बिहार :-
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*मटियरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबर्षा बजार मे मोहन साह के मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन चोरी करते पकडे गये दो चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।इस संबंध मे थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आज दिनांक 22/10/2017 को महुई व बेलवा बडेया गांव के सरवन कुमार पिता मथुरानाथ ग्राम महुई, राहुल कुमार पिता जगन राम ग्राम बेलवा बडेया को मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।
वही आगे बताये की इन लोगो के विरुद्ध मोहन साह ने थाने मे एक प्राथमिक दर्ज करायी थी जिसके आलोक मे काण्ड संख्या 59/17 दर्ज कर धारा 379, 411 व 34 के तहत दोनो आरोपी को सोनबर्षा बजार स्थित दुकान से पकड कर जेल भेजा गया है ।




Recent Comments