मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में सरकारी विद्यालय में शिक्षिका पत्नी के रहते पति द्वारा दूसरी शादी कर लेने का मामला सामने आया है जिसमें पत्नी द्वारा इसका विरोध करने पर मारपीट की गई जिसमें शिक्षिका पत्नी गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती करायी गई। महिला कन्या विद्यालय पचखंडा की शिक्षिका और पकड़ी गांव निवासी नसरूल्लाह अंसारी की पत्नी शबाना खातुन है। घायल महिला शिक्षिका ने बताया कि उसकी शादी पकड़ी गांव निवासी ईद मोहम्मद के पुत्र नसरूल्लाह हुसैन के साथ हुई है और उसको दो लड़के हैं जिनकी आयु 14 वर्ष और 9 वर्ष की हैं। उनके पति, सास, ससुर और पति के भाई शादी के बाद बराबर मारपीट दहेज के लिए मारपीट की जाती रही है जिसमें मामला न्यायालय में चल रहा है जिसमें पति ने साथ रखने की बात कर घर लाकर मारपीट की जाने लगी और वेतन का रूपया मारपीट कर छीन कर मौज मस्ती और शराब पीने लगा।जिसका विरोध करने पर सभी परिवार के सदस्य मारपीट करने लगें जिसमें वह घायल हो गई। पति समेत सभी परिवार दहेज और महीने में मिलने वाले वेतन की मांग पर ससुराल में रखने की बात बताई नही तों जान से मार दी जाएंगी। इसी बीच पति द्वारा बिना उसकी जानकारी के दूसरी शादी कर ली गई। रविवार को जब वह ससुराल गयी तों उसे सभी परिजनों की सहयोग से पति ने मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले पीड़ित शिक्षिका द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के निर्देश पर जमादार ओम प्रकाश यादव ने दल बल के साथ आरोपी पति नसरूल्लाह हुसैन को गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे सौनौली गांव जितेन्द्र राय पिता-पुण्यदेव राय, कर्ण कुदरिया गांव निवासी उषा देवी पति हरेंद्र कुमार, बली बिशुनपुरा गांव निवासी बिसु कुमार, कबूतरी देवी, सुगान्ति देवी सिसई गांव निवासी पांच महिला पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
About The Author




Recent Post
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
Recent Comments