
मांझी। बंगरा गांव में जदयू नेता केशव सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन केक काट कर विकास दिवस के रूप में समारोह-पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर केशव सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वास्तव में विकास पुरुष हैं। उनके नेतृत्व में बिहार तेजी से हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में तरक्की के लिए वे हमेशा अडिग रहे हैं। हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दिया है। पहले बिहारी होने पर लोग शर्म महसुस करते थे। लेकिन अब गर्व से कहते हैं कि हम बिहारी हैं। लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। समारोह में मुखिया जितेंद्र सिंह, श्यामू सिंह, दयानंद सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डु सिंह, अनूप सिंह, नितेश कुमार, विकेश कुमार, छोटन सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, संटू सिंह, आदि मौजूद थे।




Recent Comments