पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, तिलकोत्सव में वर पक्ष को उपहार में भेंट किया पौधा

छपरा : फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की पहल पर
मंगलवार की रात माला मेहियॉ निवासी हेमंत कुमार सुपुत्र मन्नूलाल प्रसाद का तिलक समारोह में निपनिया निवासी बीरबल प्रसाद ने अपनी सुपुत्री प्रियंका के जिद पर अपने दामाद को दहेज के रूप में उपहार स्वरूप 51 फलदार पौधे भेंटकर एक नई परंपरा की शुरुआत किया एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निर्वहन किया।इस अनूठे भेंट को पाकर वर पक्ष के लड़के की मां भाग मनी एवं भाई मनिष कुमार ने कहा कि हम इस पौधे को अपने द्वार पे लगाकर इसे वृक्ष होने तक इसकी देखभाल करते रहेंगे क्योंकि यह पौधा फल देने के साथ-साथ हमें शुद्ध वायु भी देगा जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहेगा।

इस अवसर पर युवा सदस्यो मे रणजीत कुमार,राजन कुमार, घनश्याम प्रसाद जयशंकर प्रसाद ,ममता, खुशबू , निभा आदि उपस्थित थे ।