पर्यावरण संरक्षण का जन्मदिन पर दिया संदेश,राजेंद्र कॉलेज में किया पौधारोपण
छपरा : शनिवार को राजेंद्र कॉलेज मे प्रियांशु राज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजेंद्र वाटिका मे पौधारोपण कर मनाया।मौके पर उपस्थित अन्य एनएसएस स्वयंसेवक भी इस कार्यक्रम मे शामिल हुए। पूर्व एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ पूनम ने कहा कि सभी युवा पीढ़ी से आग्रह है कि अपना जन्मदिन के दिन कुछ ऐसा करे जिसे समाज और राष्ट्रहित मे काम आवे इस कार्यक्रम की सराहना भी की । प्रियांशु राज ने समाज के दूसरे लोगों से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। मौके पर एनएसएस स्वयंसेवक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि एनएसएस हमेशा राष्ट्रहित व सामाजिक मे काम करती है और समाज मे फैले कुरीतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का काम करती है।उनहोंने कहा कि लोग अपने जन्मदिन पर केक न काटकर और पार्टी न मनाकर एक पौधा जरूर लगायें ताकि पर्यावरण पर काबू पाया जा सकेगा । आलोक वर्मा,अशोक कुमार , हरिहर मोहन ने कहा कि जन्मदिन को कुछ इस प्रकार से मनाना चाहिए ताकि पूरे जिदंगी को यादगार बनाया जा सके और अपने खुशियों मे ये भी शामिल करे।इस कार्यक्रम मे दिनेश कुमार, विशाल कुमार ,इत्यादि मौजूद थे ।