तिलक समारोह में पहुंच कर की मारपीट,शिक्षक सहित अन्य जख्मी
मढ़ौरा(सारण) : थाना क्षेत्र के बरदहिया में एक तिलक समारोह के दौरान गांव के ही कुछ लोगों के पहुंच कर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है I मारपीट में शिक्षक हरिशंकर प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग जख्मी हो गये। जख्मी हरिशंकर सिंह में स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन दिया है जिसमे नवलेश मांझी सहित 30-40 लोगों पर समूह बनाकर मारपीट करने के लिए आरोपित किया है I आवेदन के अनुसार तिलक समारोह के दौरान नवलेश मांझी शराब के नशा में हल्ला करने लगा I घर के लोगों ने मिलकर उसे टेंट के बाहर कर दिया तो वह अपने घर की तरफ से 30-40 लोगों के साथ फिर से पहुंचा I सभी लाठी, बेल्ट चाकू व अन्य हथियार लेकर पहुंचे थे I आते के साथ सभी ने मारपीट करनी शुरू कर दी I इस दौरान नवेता का रूपया सहित अन्य सामान का लूटपाट भी किया I मामले में जख्मी शिक्षक ने सभी आरोपी पर क़ानूनी कारवाई करने की मांग की हैं । जख्मी शिक्षक ने बारात के दौरान भी मारपीट करने की संभावना व्यक्त किया है I