
परसौना पंचायत के वार्ड संख्या 02,03 और 05 ओडीएफ घोषित
परसा (सारण) प्रखंड के परसौना पंचायत के वार्ड संख्या 02,03 और 05 को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजकिशोर सिंह द्वारा खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया।बीडीओ द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्वक्षता की शपथ दिलाई गई तथा स्वक्षता के महत्व को बताया गया।खास कर महिलाओं को जागरूकता पर विशेष बल दिया गया।बीडीओ ने उत्कृष्ट योगदान करने वाले जनप्रतिनिधियो आम जनता तथा कर्मियों को प्रखंड कार्यालय के तरफ से पुस्कृत करने की बात कही।कार्यक्रम में सीडीपीओ कुमारी अनुपमा बिसीओ उदय कुमार गुप्ता मुखिया डॉ सबिता कुमारी समेत वार्ड सदस्य तथा सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments