सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल
परसा(सारण):अलग अलग थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गया।जिसमें एनएच 172 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टूल टैक्स के समीप ट्रक के चपेट में आने से टेम्पु पलट गया।जिसमे ऑटो पर सवार तिन लोग घायल हो गया।घटना की सूचना पाकर भेल्दी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घायलो को गम्भीर स्थिति में उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसा में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति गरखा थाना क्षेत्र के पोझी भुआलपुर गाँव निवासी देवकुमार माझी बताया गया है।पीएचसी में प्रथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।वही परसा थाना क्षेत्र के बहमारड़ गाँव के रामबाबू राय की पत्नी शशिकाला देवी व दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गाँव के मुस्ताक अंसारी शामिल है।




Recent Comments