
परसा में हुआ खेल प्रतियोगिता, संगीत,क्विज, मैराथन दौड़, चेस, कैरम, बोलीबॉल, मेंहदी, पेंटिंग भी था शामिल
परसा(सारण): -शिक्षा के साथ खेल में प्रतोयोगिता आयोजन कर छात्रो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए एक इंटेलस द्वारा सार्थक पहल है।छात्रो में छुपी प्रतिभाओ को निखारने और शिक्षा के साथ खेल की दुनिया में आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता अति जरुरी है।उक्त बातें डीपीओ विजय कुमार ने परसा स्वराज आश्रम में आयोजित महाप्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा।डीपीओ कुमार ने जिले के दूर बजार में सरकार के युवा कुशल कार्यक्रम के प्रशिक्षण के साथ अन्य प्रकार की शिक्षा ब्यवस्था तथा खेल प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संचालित और आयोजित करने के लिए इंटेलस परिवार को बधाई देते हुए छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ खेल में क्षेत्र का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रो को उज्जवल भविष्य की कामना किया।वही डीएसएम संजय कुमार ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित प्रक्षिक्षण रोजगार स्टूटेंडस क्रेडिट कार्ड आर्थिक फल युवाओ का बल आदि योजनाओ के सम्बन्ध में जनकारी दिया।तथा इंटेलस केंद्र से जुड़कर छात्रो भविष्य सवारने के लिए प्रेरित किया।वही कार्यक्रम को म्यूजिक जज धनंजय कुमार मिश्र डीआरसीसी हेड कौशिक सिन्हा पीओ धर्मेन्द्र कुमार इंटेलस संरक्षक डॉ नागेश्वर प्रसाद राय चीफ मैनेजर संजीव कु दास आदि ने अपना विचार प्रकट कर छात्रो को शिक्षा के साथ खेल में आगे आने के लिए प्रेरित किया।महाप्रतियोगिता में संगीत क्यूज मैराथन दौड़ चेस कैरम बोलीबॉल मेंहदी पेंटिंग खेल का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के दौरान इंटेलस संचालक डॉ विश्वकर्मा शर्मा द्वारा मुख्य अथितिओ को अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया।मुख्य अथितिओ द्वारा सफल प्रतिभागियो को मेडल प्रमाण पत्र तथा कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जितेश राज अमित कुमार अरबिंद माँझी पिंटू कुमार शर्मा बिट्टू कुमार साह निशांत कुमार अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments