नवविवाहिता की गला में फंदा डाल हत्या ! दहेज हत्या का आरोप में मामला दर्ज
छपरा (सारण)- बनियापुर थानाक्षेत्र के पिठौरी पाण्डेय टोला में दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर नवविवाहिता की गला में फंदा डाल हत्या का मामला प्रकाश में आया हैं। बताया जाता हैं की दो लाख रुपये और सोने की चेन के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ना दे रहे थे। अंततः नवविबाहिता की हत्या गले मे फंदे डाल कर कर दी। महिला पिठौरी निवासी प्रदीप कुमार राय की छब्बीस वर्षीय पत्नी श्रीकान्ती देवी है। मृत महिला की शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मामले की प्राथमिकी मृतका के पिता व जलालपुर थानाक्षेत्र के मानपुर निवासी कपिल राय ने दर्ज कराया है।जिसमें वृद्ध रुणा कुंवर, ससुर हरिवंश राय, सास सविता देवी, शत्रुघ्न राय, किमी देवी, भरत राय, बबिता देवी तथा देवर संदीप राय को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया हैं।