
परसा में शिक्षको का प्रखंड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन सम्पन्न
#दीपक कुमार सिंह/परसा : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवक समिति के आह्वान पर प्रखंड तथा नगर पंचायत के शिक्षको ने प्रखंड कार्यालय पर मुख्यमंत्री के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।धरना के दौरान शिक्षको ने नियमित शिक्षको की भाँति नियोजित शिक्षक को भी बेतनमान तथा सेवा शर्त लागु करने सामान्य भविष्य निधि हेतु ग्रुप जीवन बीमा कराने पेंशन योजना लागु करने अप्रशिक्षित शिक्षको के आश्रितों को अनुकंपा पर नियुक्ति करने शहरी क्षेत्र के शिक्षको को परिवहन भाता भुगतान करने सामान्य स्कूल प्रणाली करने शिक्षको से गैर शिक्षा सम्बंधित कार्य से मुक्त करने की मांग किया गया।धरना के उपरांत शिक्षको द्वारा मुख्यमंत्री के लिए एक स्मरण पत्र शिक्षको ने बीडीओ को सौपा गया।धरना में शिक्षक मालिक राम अनिल कुमार रंजीत कुमार सिंह नितेश कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह सिपाही प्रसाद राय दिलीप कुमार छठु कुमार बबिता कुमारी आदि शामिल थे।




Recent Comments