
मांझी प्रखंड मुख्यालय में शिक्षकों का एक दिवसीय धरना सम्पन्न,सात सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा
मांझी(सारण) : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिक्षकों का एक दिवसीय धरना सम्पन्न हुआ। धरना के पश्चात शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्री एक ज्ञापन बीडीओ नील कमल को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने नियोजित शिक्षकों को वेतनमान लागू करने सामान्य भविष्य निधि एवम ग्रुप जीवन बीमा आच्छादित करने पुरानी पेंशन योजना शुरू करने आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ दिए जाने शहरी क्षेत्र के शिक्षकों को परिवहन भत्ता देने समान शिक्षा प्रणाली लागू किये जाने तथा गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त किये जाने की मांग की है। धरना को सम्बोधित करते हुए शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार यदि उनकी मांग नही मानती है तो शिक्षक उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। धरना को मंडल अध्यक्ष उदय शंकर गुड्डू विजय सिंह मनोज सिंह राजेश सिंह आरती कुमारी रंजना सिंह तथा शाहनवाज आलम आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता पुरुषोत्तम सिंह तथा संचालन मुरलीधर सिंह ने किया।




Recent Comments