कब्रिस्तान के पास विद्युत पोल लगाने से आक्रोश
# परवेज अख्तर सिवान
हुसैनगंज (सिवान) : प्रखंड के जुड़कन गांव में विद्युत विभाग के ठेकेदार
एवं कर्मियों द्वारा जबरदस्ती कब्रिस्तान में तीन विद्युत पोल लगाने पर
मुस्लिम भाइयों ने इसका विरोध करते हुए शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
उनका कहना है कि कब्रिस्तान में पोल गाड़ धार्मिक भावनाओं को ठेंस
पहुंचाने का कार्य किया गया है।
जबकि कब्रिस्तान के उत्तर से नहर भी गुजरती है। इसके पूर्व ठेकेदार नहर
के किनारे पोल लगाते आ रहे थे, लेकिन कब्रिस्तान के समीप पोल लगाने
की बारी आई तो मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करते हुए
कब्रिस्तान की बाउंड्री के अंदर तीन-तीन पोल लगा दिया।
कब्रिस्तान में लगे हुए पोल से जनाजे की नमाज पढ़ने में
कठिनाई उत्पन्न हो रही है। कब्रिस्तान के अंदर स्थित मजार पर सालाना उर्स
लगता है। इसमें आसपास के गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है।
इससे जानमाल का खतरा बना रहेगा। साथ ही भविष्य में मजार पर बनने
वाले गुंबद के लिए अवरोध उत्पन्न हो जाएगा।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ. शहादत हुसैन, नवाब हुसैन,
दिलदार शाह, यासीन अंसारी, आज़ाद अंसारी, उमर सईद नासिर,
मो. महताब आलम, नौशर अली, सद्दाम हुसैन, महफूज़ आलम,
कुतुबुद्दीन अंसारी, युसूफ आज़ाद, हज़रत अंसारी, मंजूर आलम,
इजहार अंसारी, हसमुद्दीन अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—




Recent Comments