परसा के फुलवरिया में आरटीपीएस केंद्र का हुआ उद्घाटन

#दीपक कुमार सिंह/परसा-मकेर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज फुलवरिया में आरटीपीएस केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन मुखिया मीना देवी और बड़ाई राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।उद्घाटन के उपरांत मुखिया मीना देवी ने आरटीपीएस केंद्र का निरिक्षण किया।निरिक्षण के दौरान डेटा ऑपरेटर से आवेदक से आवेदन लेने और सही रूप से कार्य पहल करने का निर्देश दिया।वही मुखिया ने फुलवरिया पंचायत स्तिथ माँ भगवती स्थान परिसर में संचालित पंचायत भवन में आरटीपीएस केंद्र खुल जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी।पंचायत में ही जाती आवासीय दाखिल ख़ारिज समेत तमात काम के लिए आवेदन जमा किया जायेगा।अब ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय की चक्कर नही लगाना पड़ेगा।वही बड़ाई राय ने कहा कि आरटीपीएस केंद्र के माध्यम पंचायत के सभी आवेदन और कार्य को निष्पादन किया जायेगा
आरटीपीएस केंद्र पर आने वाले ग्रामीणों को किसी तरह की परेशानी नही हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है।इस मौके पर मुन्ना साह देवेन्द्र साह देवानंद साह छोटाई राय दीपक सिंह हरेन्द्र माँझी राजाब अंसारी सैफु दिन सुरेन्द्र माँझी लियाकत अली मूस्लिम मियां सहादत मियां अनिल माँझी राजेश माँझी सुदीश राम देवलाल राय बैजन्ती देवी आदि उपस्तिथ थे।