परसा(सारण)-प्रखंड में कई स्थानों पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95 वी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी।इस मौके पर परसा मंडल अध्यक्ष शैलेश गिरी के नेतृत्व में तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित श्रधांजलि अर्पित करने के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और दरोगा चौक पर ठेला रिक्सा चालक और असहाय गरीब के बीच फल का वितरण किया गया।वही बहलोलपुर में पूर्वी मंडल अध्यक्ष संजय चौबे के नेतृत्व में अर्जुन सिंह संतोष सिंह द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री बाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया गया।कार्यक्रम में प्रभु कुँअर गाय सिंह आदि उपस्तिथ थे।