पति ने पत्नी से तलाक की लगायीं कोर्ट में अर्जी,नोटिस मिलते ही पत्नी ने गृहप्रवेश के लिए ससुराल में बैठी धरने पर –
ロ पत्नी ने बेटा नहीं होने पर ससुराल से मायके भेजने का लगायीं आरोप

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर चिरांद गाँव मे पति द्वारा घर से निकाले जाने एवं तलाक की अर्जी लगाने पर पत्नी धरने पर बैठ गयी है ।
लोदीपुर चिरांद गाँव निवासी अवधेश राय उर्फ बबुआ जी के पुत्र राहुल कुमार राणा जो सेन्ट्रल बैक युनिवर्सिटी शाखा मे कार्यरत है की शादी 2015 मे दानापुर गोला रोड निवासी वीरेन्द्र कुमार सिंह की पुत्री सुषमा कुमारी के साथ हुई थी ।
धरने पर बैठी सुषमा एवं उनकी माँ मोहरपति देवी ने बताया की शादी के बाद एक पुत्री हुई जो अभी दो वर्ष की है जिसके बाद दुसरी पुत्री जब गर्भ मे 6 माह की थी तो ससुराल वालो ने मुझे मायके भेज दिया । दुसरी पुत्री जन्म के साथ ही मर गयी जिसके बाद कोई पुछने तक नही आया उल्टा इल्जाम लगा दिया की यह गहना लेकर भाग गयी है साथ ही छ: माह पहले मेरे पति राहुल कुमार द्वारा छपरा परिवार न्यायालय मे तलाक की अर्जी दे दी गयी जब मुझे नोटिस मिला तो मै दंग रह गयी ।
आज जब मै यहाँ आयी तो वे लोग दरवाजा बन्द कर मुझे अन्दर जाने से रोक दिया जिसके बाद मै यहाँ धरने पर बैठ गयी हुँ । वे लोग अन्दर से मेरे साथ गाली गलौज भी कर रहे है । मै न्याय के लिए धरने पर बैठी हुँ ।
वे लोग हमेशा बेटा पैदा करने की बात करते थे पुत्री होने के कारण वे लोग मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर रहे है एवं मुझे प्रताड़ित कर रहे है ।
वही इस संबंध मे विवाहिता के ससुर लोदीपुर चिरांद निवासी अवधेश कुमार राय का कहना है कि शादी के बाद से ही विवाहिता द्वारा घर मे कलह , लड़ाई झगड़ा , किया जाता था और दो वर्ष से वह घर से फरार है जिसके बाद मैने डोरीगंज थाने मे सनहा भी दर्ज कराया था । मेरे बेटे ने पत्नी द्वारा रोज रोज के कलह लड़ाई झगड़ा से परेशान होकर तलाक की अर्जी लगाई है ।
बेटे की चाहत का इल्जाम बेबुनियाद है हमलोग बेटा बेटी मे फर्क नहीं करतें हैं।