मध्य विद्यालय धेनुकी के आरोपित शिक्षिकाओं पर बीईओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया सामूहिक स्थानांतरण
पानापुर(सारण) : सोमवार को प्रभारी बीईओ लखेंद्र पासवान मध्य विद्यालय धेनुकी का ताला खोलवाने के लिए पहुंचे। बीईओ ने ग्रामीणों से बात की। साथ ही उन्होंने शिक्षा समिति के सदस्यों से बात की। विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर प्रसाद ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन सौंपा। जिसमें कहा कि स्कूल की चार शिक्षिकाओं के कारण पठन-पाठन व अन्य योजनाएं बाधित हो रही है। यदि इन्हें स्कूल से स्थानांतरित कर दिया जायेगा, तो स्कूल की व्यवस्था ठीक हो जायेगी। प्रभारी बीईओ के आश्वास के बाद ग्रामीणों ने ताला खोल दिया। बीईओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका माया देवी, शिल्पी कुमारी, पुष्पा कुमारी व सिंधुमाला को उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहां में प्रतिनियोजित कर दिया। बताते चलें कि शनिवार को ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दिया था और स्कूल के बच्चों ने बीआरसी तथा थाना का घेराव किया था।