पड़ौली फायरिंग का गहनता से जांच हो- विधायक

परवेज अख्तर/सिवान;

लकड़ी नवीगंज. गोरयाकोठी विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि पड़ौली पैक्स अध्यक्ष के यहां हुई फायरिंग मामले की जांच पुलिस गहनता से करे. साथ ही निर्दोष लोगों को बरी करते हुए साजिश करने वालों पर मुकदमा दर्ज करें. मुखिया घटना के एक रोज पूर्व मोतिहारी जिला में अवस्थित भूतनाथ बाबा के यहां यज्ञ में शामिल थे और पैक्स अध्यक्ष अपने से गोली का खोखा पुलिस को सुपुर्द कर निर्दोष लोगों को फंसा दिया है. मुखिया अगल बगल के लोग गोली चलने की आवाज को गलत बता रहे है. पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच करते हुये निर्दोष लोगों को बरी करे.