सड़क दुर्घटना के 36 घंटे बाद हुआ शिक्षक का अंतिम संस्कार

परवेज अख्तर/सिवान;

सिसवन. शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में शिक्षक राजेश की हुई मौत के 36 घंटे बाद रविवार की सुबह अंतिम संस्कार गंगपुर सिसवन स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया. मेडिकल की तैयारी छोड़ लंदन से लौटे मृत राजेश के पुत्र आनंद कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी. इधर रविवार की सुबह परिजनों को ढांढस बढ़ाने के लिए कचनार पहुंचे जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह एवं दरौदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने दुख प्रकट किया. उनकी आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए वह परिजनों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस दौरान बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, सीओ इंद्रवंश राय, मुखिया बलिराम सिंह, ओमप्रकाश यादव, ब्रिजकिशोर यादव सहित प्रखंड के समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे.
——–