मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी शिक्षकों की हड़ताल

परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : 17 फरवरी से हड़ताल पर जा रहे नियोजित शिक्षक किसी भी दबाव अथवा भय से प्रभावित होकर अपने प्रस्तावित हड़ताल को कमजोर नहीं करेंगे। यह बातें नियोजित शिक्षक संघ के नेताओं ने रविवार को बीडीओ के खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए
महम्मदपुर में कही। शिक्षक नेता मनिंद्र कुमार ने कहा कि सरकार इस मुगालते में नहीं रहे कि इस बार शिक्षकों पर मानसिक दबाव प्रशासनिक स्तर से बना कर वह हमारे आंदोलन को कमजोर कर देगी।