
छपरा( 5मई23)। शुक्रवार जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर उप विकास आयुक्त सारण श्रीमती प्रियंका रानी के साथ छपरा सदर प्रखंडअवस्थित करिंगा में अवस्थित ऐतिहासिक डच मकबरा देखने पहुंचे। डच मकबरा एवं कब्रिस्तान के जीर्ण-शीर्ण स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने उसके जीर्णोद्धार हेतु मनरेगा से कार्य प्रारंभ कराने हेतु उप विकास आयुक्त सारण को कहा। विदित है कि लगभग 300 वर्ष पुराना डच मकबरा ताजमहल के वास्तुकला पर निर्मित करवाया गया था। इसे स्थानीय लोग छोटा ताजमहल भी कहते हैं। डच मकबरा के जीर्णोद्धार एवं आसपास के क्षेत्र के विकसित होने से देश-विदेश एवं राज्य से पर्यटक इसे देखने आएंगे।




Recent Comments