उदना महाराष्ट्र के उदना से विषेश ट्रेन से छपरा जं. पर आये 1671 प्रवासी
पंजाब के लुधियाना से छपरा जं पर आये 1748 प्रवासी
पंजाब के अमृतसर से छपरा जं. पर आये 1600 प्रवासी

छपरा । मंगलवार को महाराष्ट्र से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन और पंजाब से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रवासी कामगारों को लेकर छपरा जं आयी ।जिससे लगभग 5000 प्रवासी आये। छपरा जं. पर पदाधिकारियों के द्वारा ट्रेन से आये श्रमिक बंधुओं की आगवानी की गयी। इसके बाद बारी-बारी से लाेगाें के उतरने का सिलशिला शुरू हुआ। लोगों ने अपने धैर्य का परिचय दिया और सभी प्रक्रियाआें का समुचित रूप से पालन किया। प्लेट फार्म पर हीं लाेगों के बैग या थैले को सैनिटाइज किया गया। इसके लिए टीम लगी हुयी थी। प्लेटफार्म से बाहर निकलने पर सभी की स्क्रीनिंग की गयी जिसके लिए 14 काउण्टर बनाये गये थे और सभी काउण्टर पर दो-दाे प्रषिक्षित चिकित्सा कर्मी लगाये गये थे। इसके बाद सभी लोगों काे जिला प्रषासन द्वारा तैयार कराये गये फुड पैकेट्स और पानी का बोतल दिया गया। बच्चों को अलग से बिस्कीट, टॉफी और कुरकुरे का पैक लेट दिया गया,तत्पष्चात् लोगों को उनके गंतब्य के जिलों में बसों क ले माध्यम से भेज दिया गया। जं पर काफी अच्छी व्यवस्था की गयी थी, छपरा जं. को फुलों और गुब्बाराें से सजाया गया था। प्रवासी यात्री छपरा पहुॅच कर काफी खुश दिखे। आगंतुकों क े द्वारा यहॉ की गयी व्यवस्था को काफी अच्छा बताया गया। आये हुए सारण जिला के सभी प्रवासियों का ले उनके गृह प्रखंड में बनाये गये क्वेरेंटीन कैम्प में बसों से भेजा जा रहा है।




Recent Comments