मांझी(सारण)। मांझी पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक कारोबारी तथा दो पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में मुबारकपुर गांव निवासी रामेश्वर महतो, स्वामी नाथ प्रसाद तथा गौतम बीन शामिल हैं। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कटोखर तथा मुबारकपुर में देशी शराब की बिक्री की सूचना मिली थी सूचना के आधार पर कटोखर गांव में दो कारोबारियों के घर पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान शराब का कारोबारी भागने में सफल रहा लेकिन पुलिस ने दो पियक्कड़ों को नशे की हालत में पकड़ लिया। कटोखर में दोनों कारोबारी के यहां से एक एक लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मुबारकपुर में गौतम बीन के यहां छापेमारी में पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। दोनो जगहों से बरामद शराब की मात्रा सात लीटर बतायी जाती है। छापेमारी दल में सअनि संतोष कुमार गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में जिला सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।