• पुलिस ने पहुंच विवाद को किया नियंत्रित

मढ़ौरा(सारण) । थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक पर आपस में कहासुनी से शुरू विवाद में दो पक्ष आमने सामने आ गये।वाद-विवाद बढ़ने पर पहले धक्का मुक्की हुयी।फिर दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। लेकिन इसी तनातनी के बीच मे किसी के द्वारा हवाई फायरिंग शुरू हो गयी। जिससे गोली की आवाज सुनते ही चौक के बाजार में हलचल तेज हो गया ।इधर दहशत में आये लोग जल्दी जल्दी अपनी दुकानों को बंद कर भागने लगे ।जल्दी ही सुबह से शाम तक लगा रहने वाला बाजार खाली हो गया। इस दौरान एक जयपाल प्रसाद नामक एक व्यक्ति जख्मी हो गया।जिसको स्थानीय लोग रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे जहा से उसे छपरा रेफर कर दिया गया। सुचना मिलने पर स्थानीय थानाध्यक्ष इस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।मढ़ौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा, एसडीओ विनोद कुमार तिवारी भी पहुंच मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष ने तत्काल कमान संभालते हुये लोगों की भीड़ को खदेड़ दिया । इसके बाद भी तनाव बना हुआ देख जिला कंट्रोल को सुचना दी गई। सुचना पर मढ़ौरा थाना के अतिरिक्त खैरा, मशरक, इसुआपुर, और गरखा थाना की पुलिस पहुंची तब स्थिति नियंत्रित हुआ। एक पक्ष के तरफ से जमा हुये लोगों की तरफ कुछ दुकानों में जबरन तालाबंदी कर तोड़फोड़ किये जाने की बात बताई गई है ।
मिली जानकारी के मिर्जापुर असोइयां निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य बबलू सिंह की बीती रात असामयिक मौत हो गयी थी । इसको लेकर मंगलवार की सुबह मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित पहुंचे थे । वही जयपाल प्रसाद भी पहुंचे थे। वही पर पिछले महीने में मढ़ौरा थाना में एक कांड का आरोपी मो. एहसान उर्फ मुन्ना विधायक भी था । तभी मौके पर पहुंच कर मढ़ौरा थाना ने मो. एहसान को गिरफ्तार कर लिया । इसी के बाद कहा सूनी शुरु हुआ था । बाद में शव यात्रा के मिर्जापुर पहुंचने के बाद मारपीट में बदल गयी ।जिसमें एक पक्ष से जयपाल राय जख्मी हो गए।जिसे स्थानीय लोग पहले मढौरा रेफ़रल अस्प्ताल लाये।जहा से जख्मी को छपरा रेफर कर दिया गया।इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने की बात कही जा रही है।बता दें कि दोनों ने पिछली बार मुखिया का चुनाव का परोक्ष रूप से लड़ा था। इसमें हर्षवर्धन दीक्षित की मां चमेली दीक्षित ने जयपाल राय के भाभी लालमुनि देवी को हराकर जीत दर्ज किया था ।इसलिए इसे राजनीतिक वर्चस्व से भी जोरकर देखा जा रहा है।उक्त मामलें में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर हीरा लाल प्रसाद ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षो को शांत करा दिया है।एहतियातन मौके वारदात पर पुलिस कैंप कर रही है।अभी दोनों पक्षों से एफआईआर की प्रक्रिया नहीं हुई है।एफआईआर के बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।




Recent Comments