शौचालय निर्माण के लिए राजमिस्त्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
तरैया (सारण):
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत दो गढ़े वाला जलबन्द शौचालय के निर्माण के लिए प्रखण्ड के किसान भवन कक्ष में चल रहे राजमिस्त्रियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हो गया।जिसमे 45 राजमिस्त्रियों ने प्रशिक्षण लिया।प्रशिक्षण सोमवार से लेकर बुधवार तक चला।जिसमे 45 राजमिस्त्रियों को ट्रेनिग दिया गया।जिसमें बताया गया कि अब स्वछता अभियान के तहत घर-घर शौचालय का निर्माण होना है।जिसमे दो गढ़े वाला जलबन्द शौचालय बनवाने की योजना है।जिसकी ट्रेनिग राजमिस्त्रियों को दी गयी।पटना से आये ट्रेनर राजेश कुमार और विवेक दिप पाठक ने ट्रेनिंग दिया।उक्त मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह, प्रखण्ड समन्वयक शालिनी जयशवाल व अन्य मौजूद थे।