दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

आग लगने से 15 घर जलकर राख
वहीं अंचल कार्यालय से नहीं पहुंचे कोई कर्मचारी।योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के जरलपुर खुटवनिया पंचायत के डीही ढबेलवा गांव हबीबनगर टोला गांव में सोमवार की सुबह दस बजे लगी भीषण आग में 15 घर जल कर राख हो गये।अगलगी की इस घटना में लाखो की संपत्ति जलने का अनुमान है।जबकि मुर्गा मुर्गी बकरियां की भी आग में जल कर राख हो गए।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह दस बजे हबीबनगर टोला गांव में एक ही बेरादरी में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।जब तक गांव वाले कुछ समझ पाते या आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा।अपने आगोश में पूरे हबीबनगर टोला को ले लिया।देखते-देखते ही 15 घर जलकर राख हो गया।आग की भयावहता के कारण लोग अपने घर एवं सामानों को अपने आंखों के सामने जलते हुए विवशता भरी नजरों से देख रहे थे।अपने सपने को जलते देख सिर्फ आंसू बहा रहे थे।घटना की सूचना पर बेतिया से फायर बिग्रेड की गाड़ी तब पहुंची जब तक स्थानीय ग्रामीण दमकल के पानी से आग पर काबू पा लिया था। तथा ग्रामीण आग को नियंत्रित करने में सफल कर लिए थे।अगलगी की इस घटना में ठग मियां,सलीम मियां,रोज मोहम्मद मियां,सुल्तान मियां,मुसमात दुलारी नेशा,ऐसान अंसारी, मुख्तार मियाँ, तूफानी मियां, हैदर मियां,अब्दुल्लाह बागड़ मियां, मोजहर मियां,नाज़िम अंसारी,समेत 15 लोगों के घर जल गये।मौके पर एसआई जितेंद्र नारायण सिंह घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे।
वहीं आग को बुझाने में 4 व्यक्ति घायल हो गए।
वही घायल व्यक्ति सुल्तान मियां, जाहिद हुसैन, ऐहसान अंसारी,सदाम हुसैन,