नौतन :– बृधा पेंशन लाभार्थीयो को लाभ नही मिलने पर जताया आक्रोश 
:– एक वर्ष लाभ से रहे वंचित — किया प्रदर्शन 

​दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन — प्रखंड मुख्यालय परिसर मे सोमवार को बृधा पेंशन लाभ से वंचित रहने के कारण मजबूर हो कर प्रखंड के सभी पंचायतो के लाभार्थीयो ने प्रदर्शन कर अपने आक्रोश को जताते हुये बताया कि एक साल पहले तक हमे इस योजना का लाभ मिलता रहा है लेकिन एक वर्षो से अधिकारियो की उदासीनता के कारण हम सभी लोग इस लाभ से वंचित है हमे एक वर्ष से अधिक हो गया ब्लॉक से लेकर जनप्रतिनिधि के औफीस और दरवाज़े का चक्कर काटते लेकिन हमारी समस्या का निदान अभी तक नही हुआ है।

वही इस प्रदर्शन मे मु0 घुवा मु0 धनमानती देवी मु0 लालचुनी देवी मु0 कितामन खातुन दर्शन महतो मु0 कल्पतीया देवी मु0 उमरावती देवी मु0 लालमती देवी मु0 पायली देवी जशोदा देवी रामशवारी देवी बांगूर शाह विक्रम पटेल रामशुरत शर्मा गोरख शाह मदन राउत जटा राउत सहित सैकड़ो की संख्या लाभार्थी मौजूद थे वही इस संबंध मे प्रमुख पति मजहर आलम ने बताया की ग्रामसेवको की लापरवाही के कारण लाभार्थी इस लाभ से वंचित है वही प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा राम ने बताया कि इसकी जांच चल रही है जल्द ही सभी लाभार्थीयो को लाभ मुहैया करवाई जाएगी॥