दो लूटेरा एक बाईक दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से तो दुसरा रधुनीहाल्ट से लवारिस हालत में बरामद
बख्तियारपुर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो अलग-अलग बाईक लूटकांड में दो लूटेरा व दो लूटी गई बाईक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
बलवाहाट ओपीध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गत 5 मई को ओपी क्षेत्र के मंझवा गांव से अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियार के बल मंझवा निवासी बरूण शर्मा से मोटरसाईकिल व मोबाईल लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूटे गये मोबाईल को सूत्र बनाते हुये इस घटना को अंजाम देने वाले एक बदमाश चंदन साह को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के कहरा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किये गये चंदन साह से लूट की मोबाईल भी बरामद की गई उसने लूट की घटना को अंजाम दिये जाने का अपराध स्वीकार करते हूये अन्य साथियों का भी नामों का खुलासा किया वही उसने बताया कि कि पांच हजार रूपये में उसने लूटी बाईक दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के बहुरवा निवासी राजवली यादव के हाथ बेच दी। उसके निशानदेही पर शुक्रवार शाम कुशेश्वरस्थान के बहूरवा गांव निवासी नागेंद्र यादव के यहां छापेमारी की गई जहां से लूटी गई बाईक बरामद की गई वही बाईक के साथ खरीद करने वाले राजवली यादव को भी हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाऐगा ।
वही दुसरा बाईक बख्तियारपुर थाना के दरोगा अनिल कुमार ने शुक्रवार की शाम लावारिश हालत में बाबा रघुनी हाल्ट सड़क के किनारे से बरामद कर लिया वही उन्होंने बताया कि गुरूवार को पकड़े गये सहरसा के कोरलाही से गिरफ्तार बदमाश संजीत कुमार शर्मा के निशानदेही पर निरंतर छापेमारी की जा रही थी पुलिस दबिश के कारण बदमाशों ने लूटी गई बाईक बाबा रघुनी हाल्ट के समीप छोड़ कर भाग गया था और ग्रामीणों ने सूचना दी एक लावारिश बाईक सड़क के किनारे लगी हूई है जिसपर पहूँचकर बरामद किया चेचिस नम्बर की जॉच प्रताल से लूट की मोटरसाईकिल की पुष्टि हूई है।







Recent Comments