सारण :बाइक की ठोकर लगने से बाइक सवार सहित तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर- तरैया  मुख्य पथ अमनौर सुल्तान जान गांव के पास  बाइक ने एक सडक पर जा रहे दस वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी. जिससे उक्त बच्चा सहित बाइक सवार दो लोग घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु  तीनों घायलों को अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. घायलों में छठु राम का पुत्र चन्दन कुमार तथा भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गांव के उमा सहनी व बिनोद सहनी बताए गए हैं.