भूखंड आवंटन अभियान के तहत भगुनगर पंचायत ने 200 पट्टे वितरित किये
आज़ाद नेब
जहाजपुर 17 अप्रैल।  राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष पट्टा (भूखंड आवंटन अभियान) के तहत ग्राम पंचायत भगुनगर में शिविर लगाया गया। जिसमें पट्टा वितरण जहाजपुर पंचायत समिति प्रधान श्री शिवजीराम मीणा भगुनगर सरपंच धापू देवी बलाई के द्वारा पट्टा वितरण किया गया।
भाजयुमो के जिला सदस्य सोरभ पंचौली ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे जिन ग्रामीणों के आवासीय भूमि के पट्टे नहीं हैं। उन्हें सरकार द्वारा भूखंड आवंटन अभियान चलाकर ग्राम पंचायत के माध्यम से पट्टा वितरण किया जा रहा है।