नौतन ( सीवान ) :- नौतन प्रखंड क्षेत्र के बसदेवा में पाँच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोग शामिल होकर लाभान्वित हो रहे हैं । वर्तमान में भागदौड़ का लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है । उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, डिप्रेशन, लीवर, जोड़ों के दर्द, कब्ज, मानसिक तनाव, मांसपेशीय तनाव, भावनात्मक तनाव आदि रोगों के नियमित शिकार हो रहे हैं । इसको लेकर नौतन प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बसदेवा के प्रांगण में पाँच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है । सोमवार को इस योग शिविर में शिक्षक, चिकित्सक, बच्चे, युवा और वृद्धों ने हिस्सा लिया । उनके द्वारा योग भगाए रोग का संकल्प लिया गया । प्रशिक्षक द्वारा बताए गए तरीकों से सभी ने योगाभ्यास किया । योग प्रशिक्षक बबलू कुमार के सानिध्य में योग के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए । उन्होंने बताया कि किसी भी दवा का सेवन न करना पड़े, इसके लिए हर व्यक्ति को थोड़ा समय निकालकर प्रतिदिन अवश्य योग करना चाहिए । उन्होंने निःशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर योग अपनाकर निरोग रहने की बात कही । । शिविर के पहले दिन मधुलाल यादव, डॉक्टर विजय सक्सेना, फिरोज अंसारी, डॉक्टर रामनरेश सिंह, केशव साहनी, अमित कुमार राम, शेषनाथ शर्मा समेत दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया ।




Recent Comments