
जय प्रभा सेतु पर बहुत बड़ा हादसा होते टला
मांझी(सारण) मांझी स्थित यूपी बिहार को जोड़ने वाला जय प्रभा सेतु पर एक बहुत बड़ा हादसा होते होते टल गया । घटना शनिवार के देर रात की है। सड़क के बीचोबीच बने असंख्य गड्ढे कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसीक्रम में शनिवार की रात सड़क पुल के गड्ढे से बचने के क्रम में बालू लदा एक 18 चक्का ट्रक पहले फुटपाथ पर चढ़ गया फिर रेलिंग तोड़कर लटक गया। हालांकि चालक व उप चालक किसी तरह केबिन से बाहर निकल कर जान बचाने में सफल रहे। अगर ट्रक नही रुक पाता तो 30 से 40 फिट नीचे सरयू नदी में जा गिरता।और कोई इसे रोक नही पता। ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सेतु पर वाहनों का आवागमन वनवे हो गया है। जिस कारण ट्रकों की लम्बी लाइन लग गई। ट्रक तो दूर अब बाइक निकालना भी मुश्किल हो गया। बाद में ट्रक वालों ने अपनी सूझ बूझ से परिचालन बहाल कराया। उसके बाद फसे गाड़ियों का लाइन लग गया। चार घण्टे बाद फिर सुचारू रूप से परिचालन बहाल हुआ। हला कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को निकालने का प्रयास जारी है। सेतु के ऊपर सड़क की बदहाली तथा सड़क किनारे काफी मात्रा में मिट्टी जमा हो जाने के कारण वाहन आसानी से फुट पाथ पर चढ़ जा रहे हैं। प्रति दिन हजारों ट्रक का आना जाना लगा है। ऊपर से ओभर लोड ट्रक का भार सहते सहते और रख रखाव सही नही होने के कारण कभी यह सेतु कराह रहा है। और कभी भी कोई बड़ा हादसा के लिये मुँह बाये खड़ा है। पुल पर पैदल यात्रा करने वालों बी पी तब बढ़ जाता है। जब यात्रा करते ट्रक आ जाता है। ट्रक के कारण पुल इतना जोर से हिलता है।कि लोग भगवान और अल्लाह को याद करने लगते है।




Recent Comments